हमारे जीवन में सुबह उठने का बहुत ज्यादा महत्व है. ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन इसका फायदा कुछ ही लोग ले पाते हैं, क्योंकि सिर्फ सुबह उठना ही जरुरी नहीं है, बल्कि सुबह उठकर कुछ चीजें कर ली जाएं तो आपका जीवन और ज्यादा खुशहाल होने लग जाता है. ये बात तो सभी को अच्छी तरह से ही पता है कि सुबह जल्दी उठना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आपने अपने घर के बड़े बूढों से सुना होगा कि हमें सुबह उठकर बांसी मुहं पानी पीना चाहिए और नाश्ता भी जरुर करना चाहिए. इसके अलावा कुछ ऐसी चीजें भी होती है जिनको करने से हमें बहुत लाभ मिल सकता है.
Google
आपके रसोईघर में काली मिर्च तो जरुर होगी. काली मिर्च को हम सब्जी बनाते समय उसमें डाल देते है, ताकि सब्जी में और ज्यादा स्वाद आ सके, लेकिन शायद आपको न पता हो कि काली मिर्च का सुबह गर्म पानी के साथ सेवन करने से हमें बहुत फायदें होते हैं. आयुर्वेद में कहा गया है कि सुबह गर्म पानी के साथ काली मिर्च खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा ये हमारे बॉडी सेल्स को भी पोषण देने का काम करती है.
Google
अगर आप डिहाईड्रेशन की बीमारी से जूझ रहे हैं तो उससे निजात पाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा काली मिर्च का सेवन करना चाहिए. अगर हम काली मिर्च का गर्म पानी के साथ सेवन करते हैं, तो हमारे शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होती.
Google
सुबह-सुबह काली मिर्च और गर्म पानी का सेवन करने से शरीर में बढ़ा हुआ फैट कम हो जाता है. साथ ही ये हमारे शरीर की बढ़ती हुई कैलोरी को कम भी करता है जिस वजह से हमारा वजन बहुत जल्दी कम हो जाता है. अगर आप खांसी-जुकाम होने पर काली मिर्च को गर्म दूध में डालकर पीते हैं, तो आपको कुछ ही दिनों में आराम मिल सकता है.
Google
इसके अलावा अगर आपको बार-बार खांसी-जुकाम होता है, और छींके आती हैं तो आपको काली मिर्च की संख्या 1 से शुरू करके रोज बढ़ते हुए 15 तक ले जाएं, फिर रोज 1 घटाते हुए 15 से 1 पर आयें. ऐसा करने से 1 महीने के अंदर आपका जुकाम ठीक हो जायेगा.
Google
बाहर का खाना खाने से या पूरा दिनभर कुछ न खाने से बहुत से लोगों को गैस की समस्या हो जाती है. ऐसे लोगों को 1 कप पानी में आधा नींबू का रस, आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण और आधा चम्मच काला नमक मिलाकर रोज पीने से कुछ ही दिनों में इस समस्या से निजात मिल सकती है.
Google
अगर आप काली मिर्च को घी और मिश्री में मिलाकर चाटते है, तो आपका बंद गला कुछ ही दिनों में ठीक हो जायेगा. 8-10 काली मिर्च को पानी में उबालकर गरारे करने से गले का संक्रमण कुछ ही दिनों में ठीक हो सकता है. इसके अलावा काली मिर्च को घी में बारीक पीसकर लेप करने से फुंसी, दाद और फोड़ों पर लगाने से आपको कुछ ही दिन में निजात मिल सकती है.


